दो चचेरे भाइयों की डूबने से मौत: पुलिस

Ads

दो चचेरे भाइयों की डूबने से मौत: पुलिस

  •  
  • Publish Date - April 28, 2026 / 12:49 AM IST,
    Updated On - April 28, 2026 / 12:49 AM IST

जैसलमेर, 27 अप्रैल (भाषा) जैसलमेर के चुंधी क्षेत्र में सोमवार को खेत में बने तालाब में कथित तौर पर डूबने से दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए चार युवक दोपहर में तालाब में नहाने गए थे। इस दौरान उनमें से दो युवक कीचड़ में फंस गए।

पुलिस ने बताया कि दोनों युवक बाहर निकल नहीं पाए और डूब गए, जिससे उनकी मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान चुंधी गांव निवासी सुरेंद्र और रविंद्र के रूप में हुई है। उन्हें बाहर निकालकर नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

भाषा बाकोलिया शोभना

शोभना