पंजाब के होशियारपुर में दो अपराधी गिरफ्तार

पंजाब के होशियारपुर में दो अपराधी गिरफ्तार

पंजाब के होशियारपुर में दो अपराधी गिरफ्तार
Modified Date: August 5, 2023 / 08:09 pm IST
Published Date: August 5, 2023 8:09 pm IST

होशियारपुर, पांच अगस्त (भाषा) पंजाब के होशियारपुर जिले में दो अपराधियों को गिरफ्तार कर उनके पास से हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरताज सिंह चहल के मुताबिक रोहित और दलजिंदर को स्थानीय रेलवे क्रॉसिंग के पास पुलिस की एक टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया, जब वे फगवाड़ा की ओर से आ रहे थे। पुलिस की टीम ने उनकी गाड़ी को रोक कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दोनों के पास से दो पिस्तौल और नौ जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार रोहित के खिलाफ भारतीय दंड संहिता, शस्त्र अधिनियम और स्वापक औषधि एवं मन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम के तहत चार मामले हैं जबकि दलजिंदर पर तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं।

भाषा रवि कांत माधव

माधव


लेखक के बारे में