BJP में शामिल होने के दो दिन बाद इस नेता को दिनदहाड़े मारी गोली, वारदात से फैली सनसनी

BJP में शामिल होने के दो दिन बाद इस नेता को दिनदहाड़े मारी गोली, वारदात से फैली सनसनी

BJP में शामिल होने के दो दिन बाद इस नेता को दिनदहाड़े मारी गोली, वारदात से फैली सनसनी
Modified Date: November 29, 2022 / 07:51 pm IST
Published Date: October 1, 2020 10:33 am IST

पटना। बिहार की राजधानी पटना में बीजेपी नेता की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या करने का सनसनीखेज वारदात सामने आया है। बताया जा रहा है कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) जयंत मण्डल उपाध्यक्ष राजेश कुमार झा ‘राजू बाबा’ की दो नकाबपोश बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी।

Read More News: गैंगरेप मामले में कांग्रेस विधायक ने पुलिस पर लगाए आरोप, कहा- बच्ची के भाई को पीटा, आरोपी अब तक फरार

वारदात बेउर थाना के अंतर्गत तेज प्रताप नगर में सीताराम उत्सव हाल के पास सुबह 6 बजे की है। जानकारी के अनुसार राजू बाबा मॉर्निंग वॉक पर निकले थे, तभी बाइक सवार दो नकाबपोश अपराधियों ने राजू बाबा के कनपटी पर गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल राजू बाबा की मौके पर ही मौत हो गई।

Read More News: अवैध शराब को लेकर विवाद मामले में TI लाइन अटैच, SI सस्पेंड, पिथौरा SDO बनाए गए जांच अधिकारी

बता दें कि हाल ही में दो दिन पहले ही राजेश कुमार झा उर्फ राजू बाबा बीजेपी में शामिल हुए थे। वहीं अब गोलीकांड की वारदात सामने आने से बीजेपी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त आक्रोश है। बेउर के थाना प्रभारी फूलदेव चौधरी ने बताया कि हत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। हालांकि बताया कि प्रथम दृष्टया संपत्ति को लेकर विवाद बताया जा रहा है। पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है। वहीं आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है।

Read More News: शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष की सड़क हादसे में मौत, पति के साथ बाइक से गई थीं रायपुर


लेखक के बारे में