टिहरी में कार 350 मीटर गहरी खाई में गिरी, दिल्ली के दो यात्री घायल
टिहरी में कार 350 मीटर गहरी खाई में गिरी, दिल्ली के दो यात्री घायल
नई टिहरी, 28 अप्रैल (भाषा) उत्तराखंड के टिहरी जिले के तोताघाटी क्षेत्र में मंगलवार तड़के एक कार करीब 350 मीटर गहरी खाई में गिर गई जिससे उसमें सवार दिल्ली के दो यात्री घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी ।
पुलिस ने बताया कि ऋषिकेश—बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर महादेव चट्टी के पास हुए हादसे की सूचना मिलने पर बचाव एवं राहत अभियान चलाया गया और दिल्ली निवासी अनीश (22) और सुहानी (20) को खाई से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया ।
सुहानी की स्थिति गंभीर है जिसे बेहतर उपचार के लिए एम्स ऋषिकेश भेजा गया है।
पुलिस ने बताया कि केदारनाथ से दिल्ली लौटते समय हुए इस हादसे में कार गिरकर नीचे गंगा नदी के पास पहुंच गयी। हादसे में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी।
टिहरी की जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल ने बताया कि प्रथमद्रष्टया हादसे का कारण थकान लग रहा है क्योंकि जानकारी के मुताबिक, कार सवार लगभग एक बजे केदारनाथ से चले थे।
उन्होंने कहा कि चमोली और रुद्रप्रयाग के प्रशासन से बात करके यह सुनिश्चित किया जाएगा कि रात 10 बजे से चार बजे के बीच लोग अपनी यात्रा शुरू ना करें ताकि हादसों को टाला जा सके ।
भाषा सं दीप्ति संतोष
संतोष

Facebook


