आंध्र के तिरूपति में दो हाथियों की बिजली का करंट लगने से मौत

आंध्र के तिरूपति में दो हाथियों की बिजली का करंट लगने से मौत

आंध्र के तिरूपति में दो हाथियों की बिजली का करंट लगने से मौत
Modified Date: March 9, 2026 / 08:09 pm IST
Published Date: March 9, 2026 8:09 pm IST

येर्रावरिपलेम, नौ मार्च (भाषा) आंध्र प्रदेश के तिरुपति जिले के तालाकोना अभयारण्य के पास सोमवार को कथित तौर पर बिजली के तार के संपर्क में आने से दो हाथियों की मौत हो गई। वन विभाग ने यह जानकारी दी।

वन विभाग ने बताया कि हाथियों की उम्र लगभग 12 वर्ष बताई जा रही है। दोनों सुबह वन सीमा से लगभग 450 मीटर दूर मृत पाए गए।

तिरूपति जिला वन अधिकारी (डीएफओ) वी साईबाबा ने पीटीआई-भाषा को बताया, ”जंगल की सीमा के बाहर कृषि क्षेत्रों के पास बिजली के तार के संपर्क में आने से दो एशियाई हाथियों की मौत हो गई।”

बिजली के तार अवैध रूप से लगाए गए थे।

अधिकारी के अनुसार, कई बार हाथी तालाकोना अभयारण्य से निकल कर आसपास के क्षेत्रों में चले जाते हैं।

पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के मानक संचालन प्रक्रियाओं (एसओपी) और ‘हाथी परियोजना’ के दिशानिर्देशों के अनुसार, डीएफओ की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया गया है।

भाषा तान्या अविनाश

अविनाश


लेखक के बारे में