नोएडा में दो गांजा तस्कर गिरफ्तार, सवा किलो गांवा बरामद

नोएडा में दो गांजा तस्कर गिरफ्तार, सवा किलो गांवा बरामद

नोएडा में दो गांजा तस्कर गिरफ्तार, सवा किलो गांवा बरामद
Modified Date: November 29, 2022 / 08:25 pm IST
Published Date: May 3, 2022 11:18 pm IST

नोएडा, तीन मई (भाषा) उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जनपद के थाना सेक्टर 49 पुलिस ने दो गाजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने सवा किलो गांजा बरामद किया है।

थाना प्रभारी निरीक्षक यशपाल धामा ने बताया कि एक सूचना के आधार पर थाना सेक्टर 49 पुलिस ने मंगलवार को बरौला निवासी महावीर के बेटे राहुल तथा जगपाल के पुत्र योगेंद्र को गिरफ्तार किया है।

उन्होंने बताया कि इनके पास से पुलिस ने सवा किलो गांजा बरामद किया है। पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि ये लोग अवैध रूप से गांजा बेचने के धंधे में काफी दिनों से संलिप्त हैं।

भाषा सं सुरेश

सुरेश


लेखक के बारे में