तेलंगाना में दो छात्राएं छात्रावास में फंदे से लटकी मिलीं

तेलंगाना में दो छात्राएं छात्रावास में फंदे से लटकी मिलीं

तेलंगाना में दो छात्राएं छात्रावास में फंदे से लटकी मिलीं
Modified Date: February 5, 2024 / 01:11 am IST
Published Date: February 5, 2024 1:11 am IST

हैदराबाद, चार फरवरी (भाषा) तेलंगाना में यदाद्री भुवनगिरी जिले के भोंगिर में एक सरकारी छात्रावास में दो छात्राओं ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, दोनों लड़कियों को कुछ अन्य छात्रों और छात्रावास अधिकारियों ने एक कमरे में छत के पंखे से लटका हुआ पाया। दोनों की उम्र 15 साल थी एवं वे 10वीं कक्षा की छात्रा थीं।

पुलिस ने कहा कि संदेह है कि उन्होंने शनिवार को यह कदम उठाया।

पुलिस ने बताया कि छात्राएं छात्रावास में रहती थीं और सरकारी बालिका उच्च विद्यालय में पढ़ती थीं।

कथित सुसाइड नोट में लड़कियों ने यह कदम उठाने के लिए माफी मांगी है और कहा है, ‘हमें उस गलती के लिए दोषी ठहराया गया है जो हमने की ही नहीं।’ सुसाइड नोट में उन्होंने एक-दूसरे के बगल में दफन होने की इच्छा जताई।

भाषा सुरेश धीरज

धीरज


लेखक के बारे में