शिमला में दो अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार

शिमला में दो अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार

शिमला में दो अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार
Modified Date: October 24, 2024 / 11:54 am IST
Published Date: October 24, 2024 11:54 am IST

शिमला, 24 अक्टूबर (भाषा) शिमला में पुलिस ने 5.5 किलोग्राम चरस बरामद की है और उत्तराखंड के दो मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

शिमला पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ की एक टीम ने बुधवार को गोसांगो पुल के पास जिजेंड़ी केंची से आरोपियों को गिरफ्तार किया जिनकी पहचान सोहन दास (57) और राज मोहन (34) के रूप में हुई है।

शिमला के पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार गांधी ने बताया कि उनके खिलाफ स्वापक औषधि और मन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

भाषा खारी मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में