हिमाचल प्रदेश के ऊना में आईटीआई के दो प्रशिक्षु छत से गिरे; अस्पताल में भर्ती
हिमाचल प्रदेश के ऊना में आईटीआई के दो प्रशिक्षु छत से गिरे; अस्पताल में भर्ती
ऊना (हिमाचल प्रदेश), 18 मार्च (भाषा) हिमाचल प्रदेश के ऊना के बहडाला में बुधवार को टिन की छत पर काम कर रहे दो आईटीआई प्रशिक्षु जमीन पर गिर गए और चोटिल हो गए। बाद में उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि अंब के रहने वाले 18 वर्षीय साहिल कुमार और 19 वर्षीय कुलविंदर उन 18 छात्रों में शामिल हैं जो पिछले तीन दिनों से टाटा मोटर्स में इंटर्नशिप कर रहे हैं।
भाषा तान्या नरेश
नरेश

Facebook


