हावड़ा में एक बहुमंजिला इमारत से स्टील का पाइप गिरने से दो लोगों की मौत
हावड़ा में एक बहुमंजिला इमारत से स्टील का पाइप गिरने से दो लोगों की मौत
कोलकाता, 10 फरवरी (भाषा) पश्चिम बंगाल के हावड़ा शहर के मंगला हाट में मंगलवार को एक बहुमंजिला इमारत से स्टील का पाइप गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि वे हावड़ा ट्रेड सेंटर बिल्डिंग के पास से गुजर रहे थे, तभी दोपहर के करीब इमारत की 12वीं मंजिल से पाइप उन पर गिर गया।
उन्होंने बताया कि उनमें से एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ने अस्पताल में चोटों के कारण दम तोड़ दिया।
अधिकारी ने कहा, ‘हमने मामला दर्ज कर लिया है और इस हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे।’
उन्होंने बताया कि इमारत की 12वीं मंजिल पर कुछ निर्माण कार्य चल रहा था।
मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।
भाषा
शुभम दिलीप
दिलीप

Facebook


