हरियाणा के जींद में कार डिवाइडर से टकराई, दो की मौत
हरियाणा के जींद में कार डिवाइडर से टकराई, दो की मौत
जींद, पांच फरवरी (भाषा) हरियाणा के जींद-रोहतक राष्ट्रीय राजमाग्र पर अनूपगढ़ गांव के निकट शनिवार की रात एक कार डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गयी जिससे इस हादसे में कार चालक तथा उसकी मां की मौत हो गयी। पुलिस ने इसकी जानकरी दी ।
पुलिस ने बताया कि हादसे में चालक की पत्नी तथा बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए।
उन्होंने बताया कि मरने वाले की पहचान सुनील (32) तथा उसकी मां सरती देवी (70) के तौर पर की गयी है, ये लोग दिल्ली के रहने वाले थे।
उन्होंने बताया कि ने मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
पुलिस ने मृतक की पत्नी की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
भाषा सं रंजन
रंजन

Facebook


