मोटरसाइकिल एक खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई, दो की मौत

मोटरसाइकिल एक खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई, दो की मौत

मोटरसाइकिल एक खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई, दो की मौत
Modified Date: June 20, 2026 / 03:33 pm IST
Published Date: June 20, 2026 3:33 pm IST

बदायूं (उप्र), 20 जून (भाषा) उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के उसहैत थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, फर्रुखाबाद जिले के रहने वाले 22 वर्षीय मुनीश अपने ममेरे भाई पुरुषोत्तम (18) श्याम सिंह (18) के साथ उसहैत बाजार से शादी का सामान खरीदकर लौट रहे थे। श्याम सिंह और पुरुषोत्तम उसहैत थाना क्षेत्र के गढ़िया हरदोपट्टी गांव के रहने वाले थे।

उन्होंने बताया कि शुक्रवार रात करीब साढ़े 11 बजे उसहैत कस्बे से निकलने के बाद कादरचौक रोड पर हनुमान मंदिर के पास उनकी मोटरसाइकिल सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई।

उन्होंने बताया कि टक्कर में मुनीश और पुरुषोत्तम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि श्याम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार जारी है।

उसहैत थाने के प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह ने बताया कि सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से मोटरसाइकिल की टक्कर होने के कारण यह दुर्घटना हुई। दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा मामले की जांच की जा रही है।

भाषा जफर रंजन

रंजन


लेखक के बारे में