ट्रक ने ई-रिक्शा और स्कूटर को टक्कर को टक्कर मारी, दो लोगों की मौत
ट्रक ने ई-रिक्शा और स्कूटर को टक्कर को टक्कर मारी, दो लोगों की मौत
महराजगंज (उप्र), 19 सितंबर (भाषा) जिले के घुघली इलाके में शनिवार रात तेज़ रफ्तार ट्रक की टक्कर से एक ई-रिक्शा और स्कूटर सवार दो लोगों की मौत हो गई तथा एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि यह हादसा घुघली थाना क्षेत्र के जखिरा चौराहे पर रात करीब आठ बजे हुआ।
उन्होंने कहा कि लापरवाही से वाहन चला रहा ट्रक चालक नियंत्रण खो बैठा और ट्रक ने ई-रिक्शा तथा स्कूटर को जोरदार टक्कर मार दी।
सूत्रों ने बताया कि इस दुर्घटना में स्कूटर सवार सुरेश नामक व्यक्ति की मौके पर ही मृत्यु हो गई जबकि एक अन्य सवार लालमोहन ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
उन्होंने कहा कि दुर्घटना में ई-रिक्शा पर सवार महबूब अंसारी नामक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सूत्रों ने बताया कि दोनों शव पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिए गए हैं और ट्रक को जब्त कर इसके चालक बृजेश कुमार त्रिपाठी को हिरासत में ले लिया गया है।
भाषा सं सलीम शोभना नेत्रपाल
नेत्रपाल

Facebook


