झारखंड के गुमला में सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत, चार घायल
झारखंड के गुमला में सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत, चार घायल
गुमला, 31 अक्टूबर (भाषा) झारखंड के गुमला जिले में दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गयी जबकि चार अन्य घायल हो गए। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना गुमला सदर थाना क्षेत्र के टोटो गांव के पास हुई।
उन्होंने बताया कि मरने वालों की पहचान बसुआ गांव के रमेश उरांव और पसंगा गांव के संतोष गोप के रूप में हुई है।
गुमला सदर पुलिस थाने के प्रभारी महेंद्र करमाली ने बताया, ‘टोटो गांव के पास दो मोटरसाइकिलों में आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।’
उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से घायल चार अन्य लोगों का गुमला के सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है।
भाषा तान्या रंजन
रंजन

Facebook


