पंजाब में बस और ट्रक की टक्कर में दो लोगों की मौत
पंजाब में बस और ट्रक की टक्कर में दो लोगों की मौत
लुधियाना, 23 जून (भाषा) पंजाब में लुधियाना से लगभग 45 किलोमीटर दूर खन्ना के निकट जीटी रोड पर बुधवार को एक निजी बस के लोहे की छड़ों से लदे एक ट्रक से टकरा जाने पर दो लोगों की मौत हो गयी और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि बस बिहार के सीतामढ़ी से लुधियाना आ रही थी। सहायक उप निरीक्षक सरजंगदीप सिंह ने बताया कि इस हादसे में बस चालक और एक मजदूर की मौत हो गई। घायलों को निकटवर्ती एक अस्पताल ले जाया गया।
भाषा देवेंद्र मनीषा
मनीषा

Facebook


