बेंगलुरु के पास बस और मोटरसाइकिल की टक्कर में दो लोगों की मौत

Ads

बेंगलुरु के पास बस और मोटरसाइकिल की टक्कर में दो लोगों की मौत

  •  
  • Publish Date - August 27, 2025 / 09:07 PM IST,
    Updated On - August 27, 2025 / 09:07 PM IST

बेंगलुरु, 27 अगस्त (भाषा) बेंगलुरु शहर के बाहरी इलाके में बुधवार को एक तेज रफ्तार बस का टायर फटने से वह एक मोटरसाइकिल से टकरा गयी, जिससे बाइक पर सवार दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि यह दुर्घटना मगदी तालुक के हनुमंतय्याना पाल्या के निकट हुई।

मृतक अरलाकुप्पे गांव के निवासी थे।

पुलिस के अनुसार, हनुमंतय्याना पाल्या के निकट निजी बस का टायर फट गया और उसने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

भाषा

शुभम माधव

माधव