रायचूर में कार और बस की टक्कर में दो की मौत

रायचूर में कार और बस की टक्कर में दो की मौत

रायचूर में कार और बस की टक्कर में दो की मौत
Modified Date: February 18, 2024 / 11:45 am IST
Published Date: February 18, 2024 11:45 am IST

रायचूर(कर्नाटक) 18 फरवरी (भाषा) रायचूर जिला मुख्यालय शहर के बाहरी इलाके में रविवार तड़के चालक के कार पर से नियंत्रण खो देने के बाद वह एक बस से टकरा गई। इस हादसे में कार सवार दो महिलाओं की मौत हो गई जबकि पांच अन्य घायल हो गए।

पुलिस के मुताबिक हादसा रायचूर में सेवेंथ माइल क्रॉस के पास हुआ।

घायलों को रायचूर आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) अस्पताल और एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

भाषा योगेश प्रशांत

प्रशांत


लेखक के बारे में