बंगाल में मोटरसाइकिल और वाहन की आमने-सामने की टक्कर में दो की मौत

बंगाल में मोटरसाइकिल और वाहन की आमने-सामने की टक्कर में दो की मौत

बंगाल में मोटरसाइकिल और वाहन की आमने-सामने की टक्कर में दो की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:38 pm IST
Published Date: June 6, 2022 9:45 pm IST

जलपाईगुड़ी (पश्चिम बंगाल), छह जून (भाषा) पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में सोमवार को एक दोपहिया वाहन की एक यात्री वाहन से आमने-सामने की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना सुबह करीब 11 बजे मयनागुड़ी कस्बे के उल्लादबरी इलाके में हुई, जब मोटरसाइकिल विपरीत दिशा से आ रहे वाहन से टकरा गई।

उन्होंने बताया कि दो मोटरसाइकिल सवार संजू मजूमदार (27) और बलराम सरकार (26) की मौके पर ही मौत हो गयी। दोनों जलपाईगुड़ी के नाथूहाट इलाके के रहने वाले थे।

उन्होंने बताया कि दुर्घटना के समय दोनों जलपाईगुड़ी शहर से लौट रहे थे।

अधिकारी ने बताया कि उनके शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए जलपाईगुड़ी के अस्पताल भेज दिया गया है।

भाषा फाल्गुनी दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में