पश्चिम बंगाल में सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत

पश्चिम बंगाल में सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत

पश्चिम बंगाल में सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत
Modified Date: March 14, 2026 / 01:59 pm IST
Published Date: March 14, 2026 1:59 pm IST

बारासात, 14 मार्च (भाषा) पश्चिम बंगाल में उत्तर 24 परगना जिले के बसीरहाट में शनिवार सुबह दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गये। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह घटना दिघारी पार्क इलाके में हुई।

इसने बताया कि मृतकों की पहचान रामेन मंडल (20) और ईशान मंडल (19) के रूप में हुई है।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है।

भाषा प्रचेता देवेंद्र

देवेंद्र


लेखक के बारे में