तेज रफ्तार मोटरसाइकिलों की भिड़ंत में दो की मौत, तीन घायल

तेज रफ्तार मोटरसाइकिलों की भिड़ंत में दो की मौत, तीन घायल

तेज रफ्तार मोटरसाइकिलों की भिड़ंत में दो की मौत, तीन घायल
Modified Date: December 11, 2022 / 03:34 pm IST
Published Date: December 11, 2022 3:09 pm IST

महराजगंज, 11 दिसंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के कोल्हुई क्षेत्र में दो तेज रफ्तार मोटरसाइकिलों की भिड़ंत में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए।

पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि रामजी गिरि (30) और संतोष (28) नाम के दो युवक शनिवार देर रात मोटरसाइकिल से जा रहे थे, तभी कोल्हुई क्षेत्र में उनका वाहन सामने से आ रही एक अन्य मोटरसाइकिल से टकरा गया। दूसरी मोटरसाइकिल पर तीन लोग सवार थे।

सूत्रों ने बताया कि इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार पांचों युवक जख्मी हो गए। बाद में अस्पताल में इलाज के दौरान रामजी और संतोष की मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि दुर्घटना में घायल तीन अन्य लोगों की हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने मृत युवकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।

भाषा

सं सलीम पारुल

पारुल


लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।