दिल्ली के गाजीपुर में कार और ट्रक की टक्कर में दो लोगों की मौत, तीन घायल

Ads

दिल्ली के गाजीपुर में कार और ट्रक की टक्कर में दो लोगों की मौत, तीन घायल

  •  
  • Publish Date - February 12, 2026 / 09:15 AM IST,
    Updated On - February 12, 2026 / 09:15 AM IST

नयी दिल्ली, 12 फरवरी (भाषा) पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर में दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) टोल प्लाजा के पास एक कार और ट्रक के बीच टक्कर में दो व्यक्तियों की मौत हो गई, जबकि एक बच्चे समेत तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

दिल्ली अग्निशमन सेवा को दुर्घटना की सूचना सुबह 7:05 बजे मिली।

अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना उस समय हुई जब कार में सवार पांच लोग दिल्ली लौट रहे थे। उन्होंने बताया कि घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है एवं विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

भाषा

शुभम अमित

अमित