पंजाब के होशियारपुर में कार-ट्रक की टक्कर में दो लोगों की मौत, तीन अन्य घायल
पंजाब के होशियारपुर में कार-ट्रक की टक्कर में दो लोगों की मौत, तीन अन्य घायल
होशियारपुर, पांच फरवरी (भाषा) पंजाब के होशियारपुर में कार और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
यह हादसा बुधवार देर रात उस समय हुआ, जब पांच लोगों को लेकर जा रही एक कार अलोवाल गांव के पास सामने से आ रहे एक ट्रक से टकरा गई।
पुलिस के अनुसार, हादसे में कार सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जिनकी पहचान होशियारपुर जिले के पंडोरी बावा दास गांव के निवासी ओम प्रकाश और फरीदकोट जिले के मुदकी निवासी अजय के रूप में हुई है।
घायलों की पहचान दिलदार सिंह, राज कुमार और रवि कुमार के रूप में हुई है। तीनों पंडोरी बावा दास गांव के निवासी हैं और उन्हें इलाज के लिए होशियारपुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर फरार हो गया।
उसने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मामले में जांच जारी है।
भाषा खारी मनीषा
मनीषा

Facebook


