महाराष्ट्र के बीड में कुएं की खुदाई के दौरान हुए हादसे में दो मजदूरों की मौत

महाराष्ट्र के बीड में कुएं की खुदाई के दौरान हुए हादसे में दो मजदूरों की मौत

महाराष्ट्र के बीड में कुएं की खुदाई के दौरान हुए हादसे में दो मजदूरों की मौत
Modified Date: May 23, 2026 / 03:03 pm IST
Published Date: May 23, 2026 3:03 pm IST

बीड, 23 मई (भाषा) महाराष्ट्र में बीड जिले के एक गांव में कुएं की खुदाई के दौरान नीचे गिर जाने से दो मजदूरों की मौत हो गई और एक लड़का घायल हो गया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह हादसा शुक्रवार शाम को माजलगांव तहसील के खरात अडगाव के निकट हुआ।

उन्होंने बताया कि मजदूर कुएं की खुदाई कर रहे थे कि इसी दौरान यह हादसा हुआ।

अधिकारी ने बताया कि इस घटना में दो मजदूरों की मौत हो गई जबकि 16 वर्षीय एक लड़का घायल हो गया। उन्होंने बताया कि उसका माजलगांव के ग्रामीण अस्पताल में इलाज किया जा रहा है तथा एक मजदूर का शव निकालने के लिए प्रयास किए जा रहे है।

अधिकारी के मुताबिक इस संबंध में आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

भाषा प्रचेता

देवेंद्र

देवेंद्र


लेखक के बारे में