Sagar Poisonous Liquor Case: शराब कांड में दूसरी बड़ी कार्रवाई, पकड़ा गया 30 हजार का इनामी आरोपी, कई दिनों से चल रहा था फरार

Sagar Poisonous Liquor Case: शराब कांड में दूसरी बड़ी कार्रवाई, पकड़ा गया 30 हजार का इनामी आरोपी, कई दिनों से चल रहा था फरार

Sagar Poisonous Liquor Case: शराब कांड में दूसरी बड़ी कार्रवाई, पकड़ा गया 30 हजार का इनामी आरोपी, कई दिनों से चल रहा था फरार

Sagar Poisonous Liquor Case | Photo Credit: IBC24

Modified Date: September 13, 2026 / 08:33 am IST
Published Date: September 13, 2026 8:18 am IST
HIGHLIGHTS
  • 30 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार
  • मुठभेड़ के बाद शिवांजय राजपूत पकड़ा गया
  • आरोपी ने तीन राउंड फायर किए

सागर: Sagar Poisonous Liquor Case सागर जिले बंडा कथित जहरीली शराब कांड (Banda liquor case) के बाद फरार आरोपियों की धरपकड़ में सागर पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। देर रात पुलिस ने 30 हजार के इनामी आरोपी शिवांजय राजपूत को पुलिस मुठभेड़ (Shivanjay Rajput encounter) के बाद गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक घेराबंदी के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर राउंड फायर (Sagar police encounter) किए, जिसके जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षा में दो राउंड फायर किए। इस कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

फरार चल रहा था आरोपी

Sagar Poisonous Liquor Case पुलिस के अनुसार आरोपी शिवांजय राजपूत पिता धर्मेंद्र राजपूत, उम्र 21 वर्ष, निवासी ग्राम छापरी, थाना बंडा शराब कांड सामने आने के बाद से फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर पुलिस ने पहले 10 हजार और फिर इनामी राशि बढ़ाकर 30 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। पुलिस का कहना है कि आरोपी पूर्व से शराब तस्करी में भी संलिप्त रहा है और उसके खिलाफ तीन आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।

आरोपी ने टीम को देखकर कर दी फायरिंग

दरअसल, 13 सितंबर की तड़के थाना बहरोल पुलिस को सूचना मिली थी कि शिवांजय राजपूत कठुआ नाला के पास जंगल से होकर धामोनी-बहरोल मुख्य मार्ग की तरफ से अपने गांव छापरी जाने की कोशिश कर सकता है। सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी दी गई। थाना बांदरी प्रभारी सतेंद्र सिंह और थाना बहरोल प्रभारी धर्मेंद्र सिंह अपनी-अपनी टीमों के साथ मौके पर पहुंचे और इलाके की घेराबंदी कर सर्चिंग शुरू की। पुलिस के मुताबिक सर्चिंग के दौरान आरोपी ने टीम को देखकर फायरिंग कर दी। उसने पुलिस को निशाना बनाकर तीन फायर किए। इसके बाद पुलिस टीम ने अपनी सुरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लगी। पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर अस्पताल पहुंचाया।

फरार आरोपियों के संबंध में कर रही पूछताछ

गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से 315 बोर का देशी कट्टा, तीन जिंदा कारतूस, तीन खाली कारतूस, एक मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल बरामद की गई है। पुलिस अब आरोपी से शराब कांड से जुड़े नेटवर्क और अन्य फरार आरोपियों के संबंध में पूछताछ कर रही है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है। इससे पहले पुलिस ने ₹20 हजार के इनामी आरोपी रवि लखेरा को पकड़ने के दौरान भी शॉर्ट एनकाउंटर किया था। पुलिस के मुताबिक रवि लखेरा ने गिरफ्तारी से बचने के लिए भागने की कोशिश की थी और फायरिंग की थी। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी थी। अब इसी कड़ी में शिवांजय राजपूत के साथ हुई मुठभेड़ ने शराब कांड के फरार आरोपियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई को और तेज कर दिया है।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।