उत्तर प्रदेश में कार की टक्कर से दो मजदूरों की मौत

Ads

उत्तर प्रदेश में कार की टक्कर से दो मजदूरों की मौत

  •  
  • Publish Date - June 3, 2026 / 09:10 AM IST,
    Updated On - June 3, 2026 / 09:10 AM IST

लखीमपुर खीरी (उप्र), तीन जून (भाषा) उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के मैगलगंज क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार की टक्कर से दो श्रमिकों की मृत्यु हो गई जबकि एक अन्य घायल हो गया।

पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि मंगलवार की रात मैगलगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत चपरतला मोड़ के पास बरबर-औरंगाबाद मार्ग पर मजदूरों का एक समूह एक पलटे हुए ट्रक से दूसरे ट्रक में कोयला लाद रहा था, तभी एक तेज रफ्तार कार ने मजदूरों को टक्कर मार दी।

उन्होंने बताया कि इस घटना में संदीप (30) और हरिओम (35) नामक श्रमिकों की मृत्यु हो गई, जिनके शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं।

सूत्रों ने बताया कि इस घटना में गंभीर रूप से घायल एक अन्य श्रमिक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने बताया कि घटना के बाद कार चालक अपना वाहन छोड़कर भाग गया, जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।

भाषा सं सलीम रंजन

रंजन