मणिपुर के कांगपोकपी जिले में संदिग्ध उग्रवादियों के हमले में नगा समुदाय के दो सदस्यों की मौत

मणिपुर के कांगपोकपी जिले में संदिग्ध उग्रवादियों के हमले में नगा समुदाय के दो सदस्यों की मौत

मणिपुर के कांगपोकपी जिले में संदिग्ध उग्रवादियों के हमले में नगा समुदाय के दो सदस्यों की मौत
Modified Date: September 26, 2026 / 07:34 pm IST
Published Date: September 26, 2026 7:34 pm IST

इंफाल, 26 सितंबर (भाषा) मणिपुर के कांगपोकपी जिले में शनिवार को संदिग्ध उग्रवादियों के हमले में नगा समुदाय के दो सदस्यों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

घटना अपराह्न करीब तीन बजे नगा बहुल सेनापति जिले के पास कलेंजांग गांव में हुई। मृतकों की पहचान रॉकी माओ और कुमार पाउमई के रूप में हुई है।

घायलों की पहचान 33 वर्षीय अदानी मैनियो और 49 वर्षीय आशिहो सानी के रूप में हुई है, जो शाजौबा गांव के रहने वाले हैं।

अधिकारियों ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए सेनापति जिले के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि मृतकों के शवों को सेनापति जिला अस्पताल ले जाया गया है।

भाषा जोहेब दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में