पश्चिम बंगाल के नदिया में एक अस्पताल में चिकित्सकों पर हमला करने के आरोप में दो व्यक्ति गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल के नदिया में एक अस्पताल में चिकित्सकों पर हमला करने के आरोप में दो व्यक्ति गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल के नदिया में एक अस्पताल में चिकित्सकों पर हमला करने के आरोप में दो व्यक्ति गिरफ्तार
Modified Date: March 17, 2026 / 05:59 pm IST
Published Date: March 17, 2026 5:59 pm IST

कल्याणी (पश्चिम बंगाल) 17 मार्च (भाषा) पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में एक अस्पताल में चिकित्सकों पर हमला करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने कहा कि घटना सोमवार रात को कल्याणी में जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में हुई।

पुलिस के अनुसार सड़क दुर्घटना में घायल एक व्यक्ति को रात करीब साढ़े 10 बजे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिसके बाद घायल व्यक्ति के परिवार और इलाज के दौरान उसे देख रहे चिकित्सकों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई।

पुलिस ने बताया कि इसके बाद घायल व्यक्ति के 10-15 रिश्तेदारों ने ड्यूटी पर मौजूद दो चिकित्सकों पर हमला कर दिया, जिन्हें मामूली चोट आईं।

पुलिस ने कहा कि घटना के बारे में सूचना मिलने के बाद वह घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति को काबू किया।

पुलिस ने कहा कि इसके बाद दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया।

भाषा जोहेब रंजन

रंजन


लेखक के बारे में