जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर

Ads

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर

  •  
  • Publish Date - July 10, 2021 / 11:18 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:51 PM IST

श्रीनगर, 10 जुलाई (भाषा) जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में शनिवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी मार गिराए गए।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद दक्षिण कश्मीर जिले के रानीपुरा इलाके के क्वारीगाम में घेराबंदी एवं तलाश अभियान शुरू किया।

अधिकारी ने बताया कि इलाके में तलाश के दौरान आतंकवादियों ने उनपर गोली चला दी। बलों ने इसपर जवाबी कार्रवाई की जिससे मुठभेड़ शुरू हो गई और दो आतंकवादियों को मार गिराया गया।

उन्होंने बताया कि मारे गए आतंकवादियों की पहचान और वे किस संगठन से संबद्ध थे यह सुनिश्चित किया जा रहा है।

भाषा

नेहा माधव

माधव