श्रीनगर में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर

Ads

श्रीनगर में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर

  •  
  • Publish Date - May 17, 2021 / 07:19 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:47 PM IST

श्रीनगर, 17 मई (भाषा) जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर जिले में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच सोमवार को हुई मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि शहर के बाहरी क्षेत्र के खोनमोह इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने वहां घेराबंदी की तथा तलाश अभियान चलाया।

पुलिस ने बताया कि इस दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी की, जिसके बाद अभियान मुठभेड़ में तब्दील हो गया।

उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए। मारे गए आतंकवादियों की पहचान तथा वे किस आतंकवादी समूह से जुड़े हैं, का पता लगाया जा रहा है।

भाषा मानसी शाहिद

शाहिद