उत्तर प्रदेश के महाराजगंज में दो नाबालिग भाई पानी से भरे गड्ढे में डूबे
उत्तर प्रदेश के महाराजगंज में दो नाबालिग भाई पानी से भरे गड्ढे में डूबे
महाराजगंज (उप्र), छह मई (भाषा) जिले के महलगंज गांव में दो नाबालिग भाई पानी से भरे गड्ढे में डूब गये। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
दोनों की पहचान राज (5) और आयुष (4) के रूप में हुई। बुधवार दोपहर को गहरे पानी में उनके शव पाए गए।
पुलिस के मुताबिक, बच्चे मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे लापता हो गए थे। परिजनों ने उनकी तलाश की लेकिन कोई पता नहीं चला। बुधवार को, ग्रामीणों ने परिवार को सूचित किया कि बच्चों को आखिरी बार गांव के उत्तरी हिस्से में खेलते हुए देखा गया था, जिसके बाद नए सिरे से तलाश की गई। खोजबीन के दौरान पास के पानी से भरे गड्ढे में शव मिले।
थाना प्रभारी निर्भय कुमार सिंह ने बताया कि सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। बच्चों के पिता ई-रिक्शा चालक के रूप में काम करते हैं।
भाषा सं जफर आशीष
आशीष

Facebook


