तमिलनाडु में तालाब में डूबने से दो नाबालिग लड़कियों की मौत

Ads

तमिलनाडु में तालाब में डूबने से दो नाबालिग लड़कियों की मौत

  •  
  • Publish Date - September 30, 2026 / 09:22 AM IST,
    Updated On - September 30, 2026 / 09:22 AM IST

इरोड (तमिलनाडु), 30 सितंबर (भाषा) तमिलनाडु में इरोड जिले के रायापालयम पुदुर गांव में तालाब में डूबने से दो नाबालिग लड़कियों की मौत हो गयी। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

चितोड़ पुलिस के अनुसार, आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली अनुश्री (13) और धनुष्काश्री (13) मंगलवार को गांव के एक तालाब में मछली पकड़ने गई थीं।

दो घंटे से अधिक समय बीतने के बाद भी जब दोनों घर नहीं लौटीं तो उनके माता-पिता ने चितोड़ पुलिस और दमकल एवं बचाव सेवा विभाग को इसकी सूचना दी। इसके बाद तालाब में तलाश अभियान चलाया गया और दोनों लड़कियों के शव बरामद किए गए।

पुलिस को आशंका है कि मछली पकड़ने के दौरान दोनों लड़कियां तालाब में गिर गई होंगी और डूब गईं।

शवों को पोस्टमार्टम के लिए इरोड के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है।

चितोड़ पुलिस ने डूबने से मौत का मामला दर्ज कर लिया है।

भाषा गोला शोभना

शोभना