त्रिपुरा में तृणमूल-भाजपा झड़प के मामले में दो और गिरफ्तार

त्रिपुरा में तृणमूल-भाजपा झड़प के मामले में दो और गिरफ्तार

त्रिपुरा में तृणमूल-भाजपा झड़प के मामले में दो और गिरफ्तार
Modified Date: November 29, 2022 / 07:49 pm IST
Published Date: August 12, 2021 11:25 pm IST

अगरतला, 12 अगस्त (भाषा) त्रिपुरा के धलाई जिले में पिछले सप्ताह तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़प में कथित तौर पर शामिल होने के आरोप में दो और तृणमूल कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

अम्बासा में सात अगस्त को हुई झड़प के संबंध में इससे पहले 14 अन्य तृणमूल कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया था जिन्हें बाद में जमानत मिल गई थी। अम्बासा पुलिस ने बुधवार रात को सुरजीत सूत्रधार को गिरफ्तार किया जो उस दिन पश्चिम बंगाल के तृणमूल नेता देबंग्शु भट्टाचार्य की कार चला रहे थे।

इसके अलावा अमल भौमिक को भी उनके घर से गिरफ्तार किया गया। एक स्थानीय अदालत ने बृहस्पतिवार को इन दोनों को चार दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

भाषा यश रंजन

रंजन


लेखक के बारे में