झारखंड में कोविड-19 से दो और लोगों की मौत, संक्रमण के 139 नए मामले

Ads

झारखंड में कोविड-19 से दो और लोगों की मौत, संक्रमण के 139 नए मामले

  •  
  • Publish Date - June 24, 2021 / 10:18 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:24 PM IST

रांची, 24 जून (भाषा) झारखंड में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण से दो और व्यक्तियों की मौत हो गई तथा संक्रमण के 139 नए मामले सामने आए।

स्वास्थ्य विभाग की बृहस्पतिवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार राज्य में पिछले 24 घंटे में महामारी से दो और लोगों की मौत के साथ राज्य में कोविड-19 से मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 5,104 हो गई है। इसके साथ ही इस अवधि में संक्रमण के 139 नए मामले सामने आने से राज्य में अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या 3,44,914 हो गई है।

राज्य में अब तक 3,38,446 लोग इस बीमारी से उबर चुके हैं और उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,364 है। पिछले 24 घंटे में राज्य में कुल 6,39, 44 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई।

इस अवधि में सामने आए संक्रमण के नए मामलों में से रांची में 10 और पूर्वी सिंहभूम में 25 मामले सामने आए।

भाषा इन्दु नेत्रपाल

नेत्रपाल