मिजोरम में कोविड-19 के दो नए मामले
मिजोरम में कोविड-19 के दो नए मामले
आइजोल, 28 मार्च (भाषा) मिजोरम में कोविड-19 के दो और मामले सामने आए हैं जिसके बाद संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 4,465 हो गई है।
यह जानकारी रविवार को एक अधिकारी ने दी।
राज्य में इस समय 26 मरीजों का उपचार चल रहा है और 4,428 मरीज संक्रमणमुक्त हो चुके हैं। संक्रमण की वजह से राज्य में अब तक कुल 11 मरीजों की मौत हुई है।
इस बीच, राज्य के टीकाकरण अधिकारी लालजावमी ने बताया कि अब तक 52,598 लोगों को कोविड-19 रोधी टीके की पहली खुराक दी गई है।
उन्होंने बताया कि 10,296 स्वास्थ्यकर्मियों और अग्रिम मोर्चे पर काम कर रहे 3,071 लोगों को टीके की दूसरी खुराक दी गई है।
भाषा स्नेहा नेत्रपाल
नेत्रपाल

Facebook


