अरुणाचल के तिरप में एनएससीएन-के के दो उग्रवादियों ने आत्मसमर्पण किया

अरुणाचल के तिरप में एनएससीएन-के के दो उग्रवादियों ने आत्मसमर्पण किया

अरुणाचल के तिरप में एनएससीएन-के के दो उग्रवादियों ने आत्मसमर्पण किया
Modified Date: June 29, 2026 / 07:30 pm IST
Published Date: June 29, 2026 7:30 pm IST

ईटानगर, 29 जून (भाषा) अरुणाचल प्रदेश के तिरप जिले में सुरक्षाबलों के सामने दो उग्रवादियों ने आत्मसमर्पण कर दिया। सोमवार को जारी एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।

बयान के मुताबिक, एनएससीएन-के (निक्की सुमी) गुट के इन उग्रवादियों ने रविवार को असम राइफल्स और तिरप पुलिस के समक्ष अपने हथियार डाले। उनके पास से दो पिस्तौल, आठ जिंदा कारतूस, मोबाइल फोन और अन्य सामान बरामद किया गया।

सुरक्षा बलों को क्षेत्र में उग्रवादियों की मौजूदगी के संबंध में सटीक गोपनीय जानकारी मिली थी जिसके आधार पर असम राइफल्स की खोंसा बटालियन द्वारा यह अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान दोनों उग्रवादियों ने सुरक्षा बलों के सामने स्वेच्छा से आत्मसमर्पण कर दिया।

आत्मसमर्पण करने वाले उग्रवादियों की पहचान नगालैंड के मोन जिले के फोमचिंग निवासी लेफ्टिनेंट लोंगमो कोन्याक (32) और अरुणाचल प्रदेश के लोंगडिंग जिले के चानू गांव निवासी सार्जेंट मेजर नैकाई वांगसू (23) के रूप में हुई है।

सुरक्षा बलों ने उनके पास से मैगजीन के साथ दो पिस्तौल, आठ जिंदा कारतूस, सिम कार्ड के साथ दो मोबाइल फोन और एक आधार कार्ड बरामद किया है।

भाषा सुमित नरेश

नरेश


लेखक के बारे में