जुबिन की मौत के मामले में उनके दो निजी सुरक्षा अधिकारी गिरफ्तार

जुबिन की मौत के मामले में उनके दो निजी सुरक्षा अधिकारी गिरफ्तार

जुबिन की मौत के मामले में उनके दो निजी सुरक्षा अधिकारी गिरफ्तार
Modified Date: October 10, 2025 / 11:51 am IST
Published Date: October 10, 2025 11:51 am IST

गुवाहाटी, 10 अक्टूबर (भाषा) गायक जुबिन गर्ग की पिछले महीने सिंगापुर में मौत के सिलसिले में शुक्रवार को उनके दो निजी सुरक्षा अधिकारियों (पीएसओ) को गिरफ्तार किया गया।

एक अधिकारी ने बताया कि जुबिन की सुरक्षा में सरकार द्वारा तैनात नंदेश्वर बोरा और परेश बैश्य को असम पुलिस ने कई दौर की पूछताछ के बाद मंगलवार को निलंबित कर दिया।

उन्होंने कहा कि दोनों के बैंक खातों के माध्यम से कई लाख रुपये का वित्तीय लेनदेन किया गया, जिससे संदेह पैदा हुआ।

इसके साथ ही जुबिन की मौत के संबंध में गिरफ्तार लोगों की कुल संख्या सात हो गयी है।

इससे पहले, ‘नॉर्थ ईस्ट इंडिया फेस्टिवल’ के आयोजक श्यामकानु महंत, गायक के चचेरे भाई संदीपन गर्ग, उनके प्रबंधक सिद्धार्थ शर्मा, संगीतकार शेखरज्योति गोस्वामी और गायक अमृतप्रभा महंत को गिरफ्तार किया गया था।

असम के लोगों के लिए सांस्कृतिक प्रतीक माने जाने वाले जुबिन की 19 सितंबर को सिंगापुर में समुद्र में तैरते समय मौत हो गयी थी। वह नॉर्थ ईस्ट इंडिया फेस्टिवल में भाग लेने के लिए सिंगापुर गए थे।

भाषा गोला वैभव

वैभव


लेखक के बारे में