विड़िण्गम में संदिग्ध खाद्य विषाक्तता से दो लोगों की मौत

Ads

विड़िण्गम में संदिग्ध खाद्य विषाक्तता से दो लोगों की मौत

  •  
  • Publish Date - February 17, 2026 / 10:50 AM IST,
    Updated On - February 17, 2026 / 10:50 AM IST

तिरुवनंतपुरम/कोल्लम, 17 फरवरी (भाषा) विड़िण्गम के एक रेस्तरां में भोजन करने के एक दिन बाद संदिग्ध खाद्य विषाक्तता से कोल्लम के नीलामेल के पास एक ही परिवार के दो सदस्यों की मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि उसी परिवार के दो अन्य सदस्यों का फिलहाल इलाज किया जा रहा है। पुलिस ने यह भी बताया कि संबंधित रेस्तरां को सील कर दिया गया है और खाद्य सुरक्षा अधिकारी जल्द ही वहां निरीक्षण करेंगे।

पुलिस ने बताया कि सोमवार रात को उसी रेस्तरां में सैकड़ों लोगों ने खाना खाया था, लेकिन किसी और के बीमार पड़ने की कोई शिकायत नहीं मिली है।

विड़िण्गम पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘इसलिए, मौत का सही कारण पोस्टमार्टम के बाद ही पता चलेगा। परिवार ने बताया कि रेस्तरां से खाना खाने के बाद यह समस्या हुई।’’

यह परिवार कोल्लम जिले के चादयमंगलम के पास नीलामेल का निवासी है।

अधिकारी ने बताया कि चादयमंगलम पुलिस ने अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया है।

भाषा शोभना वैभव

वैभव