गुजरात के भावनगर में जहरीली शराब पीने से दो लोगों की मौत, 19 लोग अस्पताल में भर्ती

गुजरात के भावनगर में जहरीली शराब पीने से दो लोगों की मौत, 19 लोग अस्पताल में भर्ती

गुजरात के भावनगर में जहरीली शराब पीने से दो लोगों की मौत, 19 लोग अस्पताल में भर्ती
Modified Date: August 19, 2026 / 12:35 pm IST
Published Date: August 19, 2026 12:35 pm IST

भावनगर (गुजरात), 19 अगस्त (भाषा) गुजरात के भावनगर जिले में बुधवार को कथित तौर पर जहरीली शराब पीने से दो लोगों की मौत हो गई और 19 अन्य को अस्पताल में भर्ती कराया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

इस मामले में चार कथित शराब तस्करों को हिरासत में लिया गया है।

गुजरात ‘शुष्क’ राज्य है, जहां शराब के निर्माण, बिक्री और सेवन पर प्रतिबंध है।

भावनगर के जिलाधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि आईएमएफएल (इंडियन मेड फॉरेन लिकर) के एक ब्रांड की नकली बोतलों से शराब पीने के बाद दो लोगों की मौत हुई और 19 अन्य को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

भाषा

राखी मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में