जयपुर जिले में थानाधिकारी समेत दो लोग रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार

जयपुर जिले में थानाधिकारी समेत दो लोग रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार

जयपुर जिले में थानाधिकारी समेत दो लोग रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार
Modified Date: October 2, 2025 / 05:24 pm IST
Published Date: October 2, 2025 5:24 pm IST

जयपुर, दो अक्टूबर (भाषा) राजस्थान के जयपुर जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने बृहस्पतिवार को एक थानाधिकारी समेत दो लोगों को कथित तौर पर रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों के अनुसार फुलेरा के थानाधिकारी, पुलिस निरीक्षक चंद्र प्रकाश यादव तथा हैप्पी माथुर (निजी व्यक्ति) को 50 हजार रुपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है।

ब्यूरो की अतिरिक्त महानिदेशक स्मिता श्रीवास्तव ने बताया कि परिवादी ने शिकायत की थी कि उसके भाई को साइबर अपराध की शिकायत में गिरफ्तार नहीं करने एवं मामला रफा-दफा करने के लिए फुलेरा के थानाधिकारी अपने दलाल हैप्पी माथुर (सीएलजी मेंबर एवं मोबाइल शॉप मालिक) के माध्यम से 70 हजार रुपये रिश्वत मांग रहे हैं।

श्रीवास्तव ने बताया कि ब्यूरो की टीम ने बृहस्पतिवार को जाल बिछाकर आरोपी पुलिस निरीक्षक चंद्र प्रकाश यादव एवं दलाल हैप्पी माथुर को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है।

ब्यूरो के अनुसार आरोपी दलाल हैप्पी माथुर 20 हजार रुपये रिश्वत के रूप में पहले ले चुका था। आरोपियों से पूछताछ तथा अन्य संबंधित कार्रवाई की जा रही है।

भाषा पृथ्वी राजकुमार

राजकुमार


लेखक के बारे में