उत्तरपूर्वी दिल्ली में सड़क दुर्घटना में दो लोग घायल : पुलिस

उत्तरपूर्वी दिल्ली में सड़क दुर्घटना में दो लोग घायल : पुलिस

उत्तरपूर्वी दिल्ली में सड़क दुर्घटना में दो लोग घायल : पुलिस
Modified Date: November 29, 2022 / 07:49 pm IST
Published Date: March 28, 2021 5:56 am IST

नयी दिल्ली, 28 मार्च (भाषा) उत्तरपूर्वी दिल्ली के ज्योति नगर इलाके में डीटीसी बस और मोटरसाइकिल से जुड़ी सड़क दुर्घटना में दो लोग घायल हो गए।

पुलिस ने रविवार को बताया कि यह दुर्घटना शनिवार रात हुई।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि घायल व्यक्ति दुपहिया वाहन पर सवार थे। उन्हें जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अधिकारी ने बताया कि घटना के संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) की बस को कब्जे में ले लिया गया है और उसके चालक को पकड़ लिया गया है।

भाषा गोला सिम्मी

सिम्मी


लेखक के बारे में