दिल्ली के नरेला में गोगी गिरोह से जुड़े दो शूटर मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
दिल्ली के नरेला में गोगी गिरोह से जुड़े दो शूटर मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
नयी दिल्ली, 12 मार्च (भाषा) दिल्ली पुलिस ने बृहस्पतिवार को बाहरी उत्तरी दिल्ली के नरेला इलाके में संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद गोगी गिरोह से जुड़े दो कथित शूटरों को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों के अनुसार, मुठभेड़ शाम करीब चार बजे उस समय हुई जब पुलिस की एक टीम ने जांच अभियान के दौरान संदिग्धों को रोकने की कोशिश की।
मुठभेड़ के दौरान आरोपियों में से एक अक्षय उर्फ ‘टैक्सी’ के पैर में गोली लग गई, जिसके बाद पुलिस ने उसे काबू कर लिया।
अधिकारियों ने बताया कि उसे हिरासत में लेकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने बताया कि अक्षय एक मामले में वांछित था और फरार था।
अधिकारियों के अनुसार, दोनों आरोपियों के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और उन पर जबरन वसूली व गोलीबारी की घटनाओं में संलिप्त होने का संदेह है।
पुलिस ने उनके पास से हथियार, कारतूस और एक वाहन भी बरामद किया है।
भाषा खारी नरेश
नरेश

Facebook


