आंध्र प्रदेश के पार्वतीपुरम मन्यम में दो छात्र डूबे

आंध्र प्रदेश के पार्वतीपुरम मन्यम में दो छात्र डूबे

आंध्र प्रदेश के पार्वतीपुरम मन्यम में दो छात्र डूबे
Modified Date: March 17, 2026 / 03:46 pm IST
Published Date: March 17, 2026 3:46 pm IST

लक्कागुड़ा (आंध्र प्रदेश), 17 मार्च (भाषा) आंध्र प्रदेश के पार्वतीपुरम मन्यम जिले में एक झील में सरकारी स्कूल के दो छात्र डूब गए। एक पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, यह घटना सोमवार को शाम करीब चार बजे तब हुई जब नौ वर्ष के दोनों बच्चे नहाने के लिए झील के पास गए।

पल्लिकोंडा के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) जी रामबाबू ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘झील में नहाने के लिए उतरे दो छात्र मिट्टी में फंस जाने की वजह से डूब गए।’

उन्होंने बताया कि गर्मी के मौसम के कारण स्कूल दोपहर तक खुल रहे हैं इसलिए दोनों लड़कों ने अपने माता-पिता को बताया था कि वे बाहर घूमने जा रहे हैं।

पुलिस ने इस घटना में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 194 के तहत डूबने से हुई मौत का मामला दर्ज किया है।

भाषा

प्रचेता पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में