पुलवामा में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर समेत दो आतंकवादी मारे गए

Ads

पुलवामा में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर समेत दो आतंकवादी मारे गए

  •  
  • Publish Date - June 3, 2024 / 07:05 PM IST,
    Updated On - June 3, 2024 / 07:05 PM IST

(तस्वीरों के साथ)

श्रीनगर, तीन जून (भाषा) जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में सोमवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के एक स्वयंभू कमांडर समेत दो आतंकवादी मारे गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

कश्मीर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक वी.के. बिरधी ने बताया कि रियाज डार और रईस डार नामक दो आतंकवादी दक्षिण कश्मीर जिले के निहामा इलाके में घेराबंदी और तलाशी अभियान के दौरान हुई मुठभेड़ में मारे गए।

रियाज डार प्रतिबंधित लश्कर-ए-तैयबा का ‘‘कमांडर’’ था और कई आतंकी मामलों में वांछित था। वह कई सालों से सुरक्षा बलों को चकमा दे रहा था।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने वहां आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में पुख्ता जानकारी मिलने के बाद अभियान शुरू किया था।

अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों ने तलाशी दल के सदस्यों पर गोलीबारी की और मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए।

भाषा नोमान शफीक

शफीक