भारत में 40 करोड़ लोगों को अब भी संक्रमण का खतरा, सरकार ने कहा- गैर जरूरी यात्रा से बचें

भारत में 40 करोड़ लोगों को अब भी संक्रमण का खतरा, सरकार ने कहा- गैर जरूरी यात्रा से बचें

भारत में 40 करोड़ लोगों को अब भी संक्रमण का खतरा, सरकार ने कहा- गैर जरूरी यात्रा से बचें
Modified Date: November 29, 2022 / 08:09 pm IST
Published Date: July 20, 2021 12:06 pm IST

नयी दिल्ली: सरकार ने मंगलवार को कहा कि एक राष्ट्रव्यापी सर्वेक्षण के मुताबिक करीब 40 करोड़ लोगों को अब भी कोरोना वायरस संक्रमण का खतरा है, जबकि छह साल से अधिक आयु की देश की आबादी के दो तिहाई हिस्से में सार्स-सीओवी-2 एंटीबॉडी पाई गई है। सरकार ने कहा कि भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के चौथे राष्ट्रीय कोविड सीरो सर्वे के नतीजों से उम्मीद की किरण नजर आ रही है, लेकिन ढिलाई की कोई जगह नहीं है और कोविड से जुड़े नियमों का अनुपालन करना होगा।

Read More: स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन, छत्तीसगढ़ में आज सिर्फ 189 नए संक्रमितों की पुष्टि

एक वरिष्ठ अधिकारी ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि हालिया राष्ट्रीय सीरो सर्वे में दो तिहाई या छह वर्ष से अधिक आयु की भारत की 67.6 प्रतिशत आबादी में सार्स-सीओवी-2 एंटीबॉडी पाई गई है। अधिकारी ने कहा कि एक तिहाई आबादी में यह एंटीबॉडी नहीं है, जिसका मतलब है कि करीब 40 करोड़ लोगों को अब भी कोरोना वायरस संक्रमण का खतरा है।

Read More: सात दिन बढ़ाया गया लॉकडाउन, बकरीद पर भी नहीं मिलेगी ढील, इस राज्य की सरकार ने जारी किया आदेश

सरकार के मुताबिक सर्वेक्षण में शामिल किये गये स्वास्थ्य कर्मियों में 85 प्रतिशत में सार्स-सीओवी-2 के खिलाफ एंटीबॉडी है और स्वास्थ्य कर्मियों में 10 प्रतिशत का अब तक टीकाकरण नहीं हुआ है। सर्वेक्षण में 28,975 आम आदमी और 7,252 स्वास्थ्य कर्मियों को शामिल किया गया था। चौथे दौर का सर्वेक्षण 21 राज्यों में 70 जिलों में किया गया, जहां पिछले तीन दौर का सर्वेक्षण भी किया गया था।

Read Moreवेब सीरिज में काम दिलाने के नाम पर न्यूड फिल्में शूट करवाते थे राज कुंद्रा, ऐसा फैला रखा था पोर्नोग्राफी का जाल

सरकार ने कोविड-19 से जुड़े नियमों का पालन करने पर जोर देते हुए कहा कि सामाजिक, धार्मिक और राजनीतिक समागम से दूर रहना चाहिए और अनावश्यक यात्राएं टालनी चाहिए। सरकार ने कहा, ‘‘पूरी तरह से टीकाकरण कराने के बाद ही यात्रा करनी चाहिए।’’ आईसीएमआर ने यह सुझाव भी दिया कि प्राथमिक विद्यालयों को पहले खोलना विवेकपूर्ण होगा क्योंकि बच्चे वायरस संक्रमण से कहीं बेहतर निपट सकते हैं।

Read More: सीएम भूपेश बघेल ने ITBP जवान शिवनारायण मीणा की शहादत पर शोक व्यक्त किया, नक्सली मुठभेड़ में हुए शहीद

आईसीएमआर ने कहा, ‘‘फैसला लेने के बाद और सभी कर्मचारियों का टीकारकण होने के बाद प्राथमिक विद्यालयों को  पहले खोलना विवेकपूर्ण होगा।’’ केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मंगलवार के अद्यतन आंकड़ों के मुताबिक भारत में 125 दिन में कोविड-19 के एक दिन में सबसे कम 30,093 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 3,11,74,322 हो गए। सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में 374 और लोगों की संक्रमण से मौत हो जाने के बाद कुल मृतक संख्या बढ़कर 4,14,482 हो गई। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या भी कम होकर 4,06,130 हो गई है, जो पिछले 117 दिन में सबसे कम है।

Read More: BSF जवान ने खुद को गोली मारकर कर ली खुदकुशी, गोली की आवाज सुनकर कैंप में मची अफरातफरी


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"