पंजाब के फिरोजपुर में दो ट्रकों की आमने-सामने की टक्कर, एक चालक की झुलस कर मौत

पंजाब के फिरोजपुर में दो ट्रकों की आमने-सामने की टक्कर, एक चालक की झुलस कर मौत

पंजाब के फिरोजपुर में दो ट्रकों की आमने-सामने की टक्कर, एक चालक की झुलस कर मौत
Modified Date: April 30, 2026 / 10:24 pm IST
Published Date: April 30, 2026 10:24 pm IST

फिरोजपुर, 30 अप्रैल (भाषा) पंजाब के फिरोजपुर-फाजिल्का मार्ग पर बृहस्पतिवार को एक ट्रक की दूसरे ट्रक से आमने-सामने की टक्कर हो गई, जिसमें एक चालक की झुलस कर मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, यह घटना खालचियां गांव के पास हुई, जब फाजिल्का जा रहे एक ट्रक की राजस्थान की तरफ से आ रहे दूसरे ट्रक से आमने-सामने की टक्कर हो गई।

टक्कर के कारण भीषण आग लग गई, जिसने कुछ ही मिनटों में दोनों वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया।

पुलिस ने बताया कि फाजिल्का जा रहे ट्रक के चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे चालक को स्थानीय लोगों ने गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया।

दमकलकर्मी शुभम बजाज ने बताया कि दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर भेजी गईं, जिन्होंने अथक प्रयासों के बाद आग पर काबू पाया।

उन्होंने बताया कि दुर्घटना में दोनों ट्रक पूरी तरह जलकर खाक हो गए और घटना के कारण सड़क पर घंटों तक यातायात बाधित रहा।

भाषा

राखी सुभाष

सुभाष


लेखक के बारे में