बेंगलुरु में देह व्यापार का रैकेट चलाने के आरोप में दो महिलाएं गिरफ्तार
बेंगलुरु में देह व्यापार का रैकेट चलाने के आरोप में दो महिलाएं गिरफ्तार
बेंगलुरु, आठ जुलाई (भाषा) बेंगलुरु के कुछ इलाकों में किराए के मकानों में कथित तौर पर देह व्यापार का रैकेट चलाने के आरोप में दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि केंद्रीय अपराध शाखा (सीसीबी) के महिला सुरक्षा दस्ते ने तीन जुलाई को मिली जानकारी के आधार पर हाल में ये गिरफ्तारियां कीं।
पुलिस ने बताया कि प्राप्त सूचना के आधार पर सीसीबी के महिला सुरक्षा दस्ते के अधिकारियों और कर्मचारियों ने अलग-अलग तारीखों पर चिह्नित जगहों पर छापेमारी की।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस अभियान के दौरान दो महिलाओं को पकड़ा गया जो कथित तौर पर दूसरी महिलाओं का शोषण करके देह व्यापार का रैकेट चला रही थीं, जबकि देह व्यापार के लिए मजबूर की गईं दो महिलाओं को मुक्त कराया गया।
उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पकड़ी गई महिलाओं ने कथित तौर पर स्वीकार किया कि अधिक धन कमाने के इरादे से वे फोन पर संभावित ग्राहकों से संपर्क करती थीं तथा देह व्यापार के इच्छुक ग्राहकों को किराए के मकानों में बुलाती थीं।
पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ गिरिनगर थाना और गोविंदराजनगर थाने में मामले दर्ज किए गए हैं और आगे की जांच जारी है।
भाषा सुरभि मनीषा
मनीषा

Facebook


