प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आपस में ही भिड़ गईं थी दो महिला IAS, अब प्रशासन ने दोनों को थमाया तबादला आदेश

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आपस में ही भिड़ गईं थी दो महिला IAS, अब प्रशासन ने दोनों को थमाया तबादला आदेश

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आपस में ही भिड़ गईं थी दो महिला IAS, अब प्रशासन ने दोनों को थमाया तबादला आदेश
Modified Date: November 29, 2022 / 08:27 pm IST
Published Date: June 6, 2021 8:57 am IST

बेंगलुरु: कर्नाटक सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) की दो महिला अधिकारियों रोहिणी सिंधूरी और शिल्पा नाग सी टी के बीच पिछले कुछ दिनों से खुलेआम विवाद के बाद उनका मैसुरु से तबादला कर दिया है।

Read More: सोमवार से एम्स में शुरू होगी OPD, हर विभाग में 50 मरीजों को डॉक्टर देंगे परामर्श, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य

सिंधूरी मैसुरु जिले की उपायुक्त थीं, उन्हें ‘हिंदू रिलीजियस एंड चैरिटेबल एनडोमेंट्स’ में आयुक्त पद पर भेजा गया है। पूर्व में भी वह इसी पद पर तैनात थीं। सिंधूरी की जगह अब बागदी गौतम को नियुक्त किया गया है जो अब तक वाणिज्य कर (प्रवर्तन) की अतिरिक्त आयुक्त थीं।

Read More: रायपुर में VIP वैक्सीनेशन कैंप, अधिकारी का नाम बताते ही लग जाएगा टीका, पंजीयन का झंझट नहीं!

शनिवार को जारी आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार नाग मैसुरु नगर निगम आयुक्त थीं, उन्हें आरडीपीआर विभाग में निदेशक (ई-गवर्नेंस) नियुक्त किया गया है। नाग की जगह लक्ष्मीकांत रेड्डी जी को नियुक्त किया गया है जो अब तक कर्नाटक खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम के प्रबंध निदेशक थे।

Read More: 7 दिन में डबल हो रही रकम ! यहां करना होगा निवेश, देखें पूरी जानकारी

पिछले कुछ दिनों से दोनों महिला अधिकारियों के बीच खुलेआम विवाद चल रहा था। नाग ने एक संवाददाता सम्मेलन में सिंधूरी पर ‘‘उत्पीड़न’’ का आरोप लगाते हुए अपने इस्तीफे की घोषणा की थी। हालांकि सिंधूरी ने इन आरोपों से इनकार किया और कहा कि उन्होंने नाग से सिर्फ कोविड-19 प्रबंधन से संबंधित जानकारी मांगी थी।

Read More: सरकार ने इस बाहुबली पर और कसा शिकंजा, गैंगस्टर भाई पर गिरी गाज, 25 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क 

मुख्य सचिव पी रवि कुमार की शुक्रवार को मैसुरु में समीक्षा बैठक के बाद ये तबादले हुए। मुख्य सचिव ने दोनों अधिकारियों के बीच विवाद के संबंध में मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा को अवगत कराया।

Read More: जमीन विवाद में युवती को दीवार में जिंदा चुनवाया, आज के जमाने में ऐसी बर्बरता से हैरत में लोग


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"