एटा में रोडवेज बस की टक्कर से दो महिलाओं की मौत

एटा में रोडवेज बस की टक्कर से दो महिलाओं की मौत

एटा में रोडवेज बस की टक्कर से दो महिलाओं की मौत
Modified Date: July 8, 2026 / 02:26 pm IST
Published Date: July 8, 2026 2:26 pm IST

एटा (उप्र), आठ जुलाई (भाषा) एटा जिले के अलीगंज थाना क्षेत्र में बुधवार तड़के तेज रफ्तार रोडवेज बस की टक्कर से दो महिलाओं की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, अलीगंज थाना क्षेत्र के कैलठा गांव निवासी कमला देवी (50) और उनकी जेठानी मालती देवी (60) बुधवार तड़के करीब साढ़े चार बजे खेत की ओर जा रही थीं तभी एटा की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार रोडवेज बस ने उन्हें टक्कर मार दी।

हादसे में कमला देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल मालती देवी को प्राथमिक उपचार के बाद एटा स्थित वीरांगना रानी अवंतीबाई मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उन्होंने भी दम तोड़ दिया।

पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए मुर्दाघर में रखवा दिया है।

उसने बताया कि दुर्घटना के बाद बस चालक फरार हो गया। उसकी पहचान के लिए घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

भाषा सं. सलीम खारी

खारी


लेखक के बारे में