बेंगलुरु में स्कूल बस ने दो छोटी बच्चियों को कुचला

Ads

बेंगलुरु में स्कूल बस ने दो छोटी बच्चियों को कुचला

  •  
  • Publish Date - February 11, 2026 / 05:41 PM IST,
    Updated On - February 11, 2026 / 05:41 PM IST

बेंगलुरु, 11 फरवरी (भाषा) बेंगलुरु में बुधवार को एक स्कूल बस ने दो बच्चियों को कुचल दिया। यह हादसा दोनों पीड़ित बच्चियों में से एक के पिता के सामने हुआ। पुलिस ने यह जानाकरी दी।

यह दुर्घटना थानिसंद्रा क्षेत्र में हुई।

पुलिसकर्मी नागना गौड़ा अपनी दो वर्षीय बेटी वर्षा और बड़े भाई की चार वर्षीय बेटी भानु को मोटरसाइकिल पर बैठाकर दूध खरीदने जा रहे थे। वह सड़क पार करने के लिए इंतजार कर रहे थे।

इसी दौरान उस मार्ग से गुजर रही एक स्कूल बस ने मुड़ते समय दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी और दोनों मासूमों को कुचल दिया। हालांकि गौड़ा इस हादसे में सुरक्षित बच गए।

पुलिस ने बताया कि बस चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ लापरवाही व तेज गति से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया गया है।

भाषा तान्या नरेश

नरेश