पंजाब के होशियारपुर में दो युवक नहर में डूबे

Ads

पंजाब के होशियारपुर में दो युवक नहर में डूबे

  •  
  • Publish Date - June 7, 2026 / 12:28 AM IST,
    Updated On - June 7, 2026 / 12:28 AM IST

होशियारपुर, छह जून (भाषा) पंजाब के होशियारपुर में शनिवार को दो युवक नहर में डूब गए, जबकि दो अन्य बाल-बाल बच गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह घटना शाम को हरियाना थाना क्षेत्र के गज्ज गांव के पास उस समय हुई, जब 20 से 21 वर्ष की आयु के चार युवक ढोलबाहा बांध से लौटते समय कंडी नहर में चले गए।

पुलिस के अनुसार, टांडा निवासी जसवीर सिंह और हरसी पिंड गांव निवासी प्रभजोत सिंह नहर के तेज बहाव में बह गए तथा टांडा निवासी दीपक कुमार और संतोष कुमार बाल-बाल बच गए।

स्थानीय लोगों और राहगीरों की मदद से युवकों को नहर से बाहर निकाला गया और भूंगा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जसवीर सिंह और प्रभजोत सिंह को मृत घोषित कर दिया।

भूंगा पुलिस चौकी के प्रभारी सहायक उप-निरीक्षक बलवीर सिंह ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए होशियारपुर के सिविल अस्पताल ले जाया गया है।

पुलिस ने बताया कि आगे की जांच जारी है।

भाषा

सिम्मी संतोष

संतोष